फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: बीपीएल व्यक्ति से 15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने आरोपी को धर दबोचा

Tue, 10 Mar 2026 01:14 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में ईओडब्ल्यू ने ग्राम पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को बीपीएल श्रेणी के शिवचरण नागवंशी से झोपड़ी सुधार कार्य की रोक हटाने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत लेते सिवनी बस स्टैंड के पास रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीपीएल श्रेणी के एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने के आरोप में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने ग्राम पंचायत के सरपंच को रंगे हाथों पकड़ लिया। सरपंच पर झोपड़ी के सुधार कार्य से लगी रोक हटाने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के ग्राम पलारी निवासी शिवचरण नागवंशी (40) बीपीएल श्रेणी में आते हैं और कच्ची टपरिया बनाकर रहते हैं। वे अपनी टपरिया में सुधार कार्य करवा रहे थे, जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने रुकवा दिया था। जब शिवचरण ने उनसे संपर्क किया तो सरपंच ने काम दोबारा शुरू करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शिवचरण यह रकम देने में असमर्थ थे।

विज्ञापन


पढे़ं: महामंडलेश्वर को दुष्कर्म केस में फंसाने की साजिश हुई नाकाम, पूर्व साध्वी समेत दो पर मामला दर्ज

सरपंच की प्रताड़ना से परेशान होकर शिवचरण ने इस संबंध में ईओडब्ल्यू कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ईओडब्ल्यू ने ट्रैप दल का गठन किया।

योजना के तहत सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने शिकायतकर्ता को सोमवार को सिवनी बस स्टैंड पर पैसे लेकर बुलाया था। जैसे ही सरपंच ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लिए, ईओडब्ल्यू की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू ने आरोपी सरपंच के पास से रिश्वत के 15 हजार रुपये बरामद कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें