फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: वृद्धा की हत्या कर आरोपी ने शव को घर के आंगन में बने कुएं में फेंका, खून के निशान व घसीटने के सबूत भी मिले

Fri, 29 May 2026 08:56 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर शव को घर के आंगन में बने कुएं में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के अंदर खून के निशान और घसीटने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या कर शव को आंगन में बने कुएं में फेंक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पत्थर इलाके में 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर शव को आंगन में बने कुएं में फेंक दिया गया। वृद्धा की हत्या घर के अंदर करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में डाला गया था। घर से कुएं तक खून फैला हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, हनुमान नगर अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर निवासी पुष्पा शर्मा (75) का शव घर के आंगन में बने कुएं में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कुएं के आसपास खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले, जो घर के अंदर तक बने हुए थे। मुख्य गेट पर कपड़े की गाउन, चादर और एक जोड़ी चप्पल दरवाजे के पास पड़ी थी। घर के बाहरी कमरे में खून लगा हुआ था, जबकि अंदर कमरे की फर्श और दीवारों पर खून के छींटे मिले। फर्श पर खून और घसीटने के निशान भी पाए गए।

पुलिस को घर से एक गगरी भी मिली है, जिस पर खून के निशान हैं। मृतका का भाई भी उसके पड़ोस में रहता है और उसकी किशन होटल के पास जनरल स्टोर की दुकान है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वृद्धा रात करीब 8 बजे अपने घर में सोने चली गई थीं। अगले दिन रात करीब 9 बजे तक वह घर से बाहर नहीं निकलीं।

चोरी के लिए की गई होगी वारदात

विज्ञापन

पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि कोई परिचित व्यक्ति चोरी की नीयत से महिला के घर में घुसा होगा। महिला के जागने पर उसने आरोपी को पहचान लिया होगा। इसके बाद आरोपी ने घर में रखी गगरी से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें