फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: डायरिया के साथ स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 11 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Wed, 07 Aug 2024 09:29 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, सूअरों के खिलाफ भी कारवाई जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में डायरिया के साथ-साथ स्वाइन फ्लू भी तेजी से फैल रहा है। स्वाइन फ्लू के 11 नए मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में हड़कंप मच गया है। इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा के अनुसार, 11 जुलाई से अब तक जबलपुर में 11 स्वाइन फ्लू के मरीज पाए गए हैं। इन सभी मरीजों की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, सूअरों के खिलाफ भी कारवाई जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बात दें कि पूर्व में नगर निगम सीमा के अंदर सुअरबाड़ा संचालित किए जाने के संबंध में रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन कई इलाकों में अभी भी सुअरबाड़ा संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, कई लोग घरों में सुअर पालन करते हैं और उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। इसका खामियाजा शहर के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें