फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर पुलिस की कार्रवाई: कान्हा के बफर जोन में सांभर का शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजे गए

Sat, 12 Sep 2026 08:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में सांभर का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सांभर का मांस और अन्य अवयव जब्त किए गए। न्यायालय के आदेश पर तीनों को मंडला जेल भेजा गया।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला के बफर जोन में वन्यजीव सांभर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को प्रबंधन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सांभर का मांस और अन्य अवयव जब्त किए गए हैं। वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोला पर्व के दौरान वन्यजीव अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए बफर क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बफर जोन वन मंडल के सिझोरा परिक्षेत्र की बीट ग्राम कटंगी में रामफल पिता इमरत, संतू पिता सुखधन और चैनसिंह पिता बैशाखू, सभी निवासी ग्राम कटंगटोला, ने सांभर का शिकार किया है।

विज्ञापन


पढ़ें: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल

सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सांभर का मांस और अन्य अवयव जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें मंडला जेल में निरुद्ध कराया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में अभिषेक दुबे, परिक्षेत्र अधिकारी सिझोरा दुर्गेश मरावी, परिक्षेत्र सहायक मगधाय राज कुमार कुलस्ते, परिक्षेत्र सहायक मांझीपुर अभय परिहार, बीट प्रभारी कटंगी सहित अन्य वन अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें