फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आरटीओ लिपिक दो एजेंटों के साथ 96 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

Fri, 18 Nov 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

कटनी परिवहन विभाग में कार व ट्रैक्टर के नए रजिस्ट्रेशन की फाइल पास करने की एवज में 96 हजार की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
कटनी में रिश्वत के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब जबलपुर लोकायुक्त टीम ने एक बाबू और निजी एजेंटों को 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। उक्त कार्रवाई के बाद पूरे परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म था और एक मर्तबा फिर परिवहन विभाग की घूसखोरी की पोल खुल गई।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक शैलेन्द्र द्धिवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कार व ट्रैक्टर के नए रजिस्ट्रेशन की फाइल पास करने की एवज में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जिला कटनी में जितेंद्र सिंह बघेल, सुखेंद्र तिवारी, रावेंद्र सिंह ने 96 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने जबलपुर लोकायुक्त को शिकायत कर दी। 

योजना बनाकर लोकायुक्त ने आवेदक को रुपये लेकर आरोपियों के पास भेजा। निर्धारित योजना के तहत डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक मंजू किरण निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान एवं दल के अन्य सदस्य भी वहीं पहुंच गए। जैसे ही आरोपियों ने रुपये लिए, टीम ने दबिश दे दी। और आरोपी बाबू व दो एजेंटों को धरदबोचा। तीनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें