अब जानिए, क्या है मामला?
18 मई की रात करीब दो बजे पुणे में हाई स्पीड पोर्शे कार ने बाइक सवार अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा को कुचल दिया था। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अश्विनी जबलपुर और अनीश उमरिया का रहने वाला था। हादसे के समय कार पुणे के एक नामी बिल्डर का नाबालिग बेटा चला रहा था और वह शराब के नशे में था। 12वीं में पास होने की खुशी में उसने दोस्तों के साथ पब में एक पार्टी रखी थी। यहां से वापस लौटने समय उसने बाइक सवार अनीश और अश्विनी को टक्कर मार दी। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान कार की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटे की बताई जा रही थी। हादसे के बाद लोगों ने दो कार सवारों को पकड़ लिया, लेकिन एक मौका मिलते ही भाग गया। पुलिस ने कार चला रहे युवक को गिरफ्तार किया, जिसकी उम्र 17 साल 8 महीने थी। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी नाबालिग को 15 घंटे के अंदर ही जमानत दे दी थी। हालांकि, पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने मीडिया को बताया कि हमने अदालत से आरोपी के साथ वयस्क जैसा व्यवहार करने का आग्रह किया था। यह जघन्य अपराध है, हमने नाबालिग की हिरासत भी मांग की है। हम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट जाएंगे।
इन चार मामूली शर्तों पर मिली जमानत
- जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग को यरवदा ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिन काम करने के आदेश दिए हैं
- नशामुक्ति केंद्र के डॉक्टर से इलाज करवाने और मनोचिकित्सक से सलाह लेकर इसकी रिपोर्ट जमा करनी होगी
- सड़क हादसों पर 300 शब्द का निबंध लिखना होगा
- भविष्य में दुर्घटना पीड़ितों की मदद करनी होगी
नाबालिग का पिता, पब मालिक और मैनेजर पुलिस गिरफ्त में
हिंट एंड रन के इस मामले में पुणे पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नाबालिग ने जिस पब में शराब पी थी, उसके मालिक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी 24 मई तक पुलिस कस्टडी में हैं।
क्या बोले मृतकों के परिजन?
बेटी को खाने के गम में परिजनों का बुरा हाल है। पिता सुरेश कोष्टा आरोपी नबालिग लड़के और उसके माता-पिता को सजा मिलने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे बच्चे बालिग नहीं हुए हमें उन्हें गाड़ी नहीं दी। उन्होंने बच्चे को कार दे दी, यह गलत है। कार चला रहा लड़का पुणे के नामी बिल्डर का बेटा है, शायद इसीलिए उसकों 15 घंटे में जमानत मिल गई। वहीं, अनीश के दादा आत्माराम अवधिया ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
इस केस से जुड़ी ये दो खबरें भी पढ़िए
Pune: बार में 48 हजार खर्च, जेल में पिज्जा..जमानत के लिए निबंध, पढ़ें पोर्श कांड में छह चौंकाने वाले खुलासे
Pune car crash: पोर्श कांड में एक और खुलासा, आरोपी नाबालिग को दादा के आश्वासन के बाद दी गई जमानत