फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: निजी बैंक से जुड़ी वित्तीय इकाई के दो कर्मचारियों पर साढ़े सात लाख रुपये गबन का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 03 Jun 2026 10:16 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड के दो संगम मैनेजरों पर महिलाओं से लोन की किश्तें वसूलकर बैंक में जमा न करने का आरोप लगा है। करीब 7.35 लाख रुपये के कथित गबन मामले में शाहपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड (बीएफआईएल) के अंतर्गत कार्यरत इंडसइंड बैंक से जुड़े दो कर्मचारियों पर महिलाओं से लोन की किश्तें वसूलकर बैंक में जमा न करने और राशि हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर शाहपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बीएफआईएल के ब्रांच मैनेजर राजा यादव ने शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी अधिनियम-2013 के तहत पंजीकृत कंपनी है, जिसका मुख्यालय हैदराबाद (तेलंगाना) में तथा पंजीकृत कार्यालय मुंबई में स्थित है। कंपनी का क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के विजय नगर में संचालित होता है। वहीं, इंडसइंड बैंक लिमिटेड बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट-1949 के तहत कार्यरत बैंकिंग कंपनी है।

विज्ञापन


पढ़ेंं: फर्जी किसानों के नाम पर 40 लाख की सरकारी राशि हड़पी, 9 लोगों पर एफआईआर हुई दर्ज

शिकायत के अनुसार, कंपनी में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत कर्मचारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समूह ऋण उपलब्ध कराने तथा ऋण की किश्तों की वसूली का कार्य करते हैं। शाहपुरा शाखा में पदस्थ संगम मैनेजर दीपक गोंड निवासी हरदुआ, सिंगोरगढ़ (जिला दमोह) तथा मोतीलाल यादव निवासी ग्राम जमुनिया, चिखली पडरई (जिला सागर) ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं से ऋण की किश्त और प्री-पेमेंट की राशि प्राप्त की, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया।

आरोप है कि दीपक गोंड ने 4 लाख 71 हजार 514 रुपये तथा मोतीलाल यादव ने 2 लाख 63 हजार 946 रुपये का गबन किया। इस प्रकार दोनों आरोपियों द्वारा कुल 7 लाख 35 हजार 460 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें