फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मोबाइल हैक कर सहायक यंत्री के खाते से उड़ाए एक लाख, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 06 Oct 2024 12:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

गोराबाजार थाने ने एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीएचई विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर 1 लाख रुपये  निकाल लिए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल हैक कर सहायक यंत्री के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोराबाजार थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को दीपक खरे (56 वर्ष), निवासी अनंत तारा, गोराबाजार, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पी.एच.ई. विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनका बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अधारताल शाखा में है और यह खाता उनके मोबाइल नंबर से लिंक है।

शुक्रवार सुबह, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया, जिससे उनके मोबाइल पर आने वाले मैसेज उस व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर हो रहे थे। इसके बाद उन्हें मैसेज मिला कि उनके खाते से 1 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने बैंक जाकर अपने खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इस प्रकार धोखाधड़ी करके उनके खाते से 1 लाख रुपये का आहरण कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें