फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: वाटरफॉल में डूबे किशोर तथा नाले में बहे बालक का नहीं लग सका कोई सुराग, कल भी तलाशेंगे

Sun, 28 Jul 2024 09:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

दो अलग-अलग घटनाओं में पानी में बहे किशोर और बालक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। बालक को डूबे दो दिन हो गए, तो किशोर भी 24 घंटे पहले डूबा था। सोमवार को भी सर्चिंग की जाएगी।
विज्ञापन
निदान वॉटरफॉल में लापता हुआ किशोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ निदान वॉटरफॉल में रविवार को किशोर डूब गया। शनिवार की शाम को आठ वर्षीय बालक उफनाते नाले में बह गया था। पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चालक दोनों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

 
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय के अनुसार गोपाल कॉलोनी जिला कटनी निवासी 17 वर्षीय गोपी ठाकुर रविवार को अपने दोस्तों के साथ निदान फॉल घूमने आया था। दोपहर लगभग 3 बजे नहाते समय गहरे कुंड में डूब गया। इसी प्रकार शनिवार की शाम फरहान खान 8 वर्ष निवासी रंगरेज मोहल्ला वार्ड नंबर 11 का नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहा था। बारिश के कारण मोहल्ले से निकलने वाला नाला उफान पर था, जिसे देखने के लिए बालक रुक गया। नाला के किनारे कीचड़ में पैर फिसल गया और वह उफनाते नाले में बह गया। नाला आगे जाकर हिरन नदी में मिला था। बारिश के कारण हिरन नदी भी उफान पर है।

पुलिस द्वारा दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार को भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें