फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: नेशनल बेसबॉल महिला खिलाड़ी का फंदे से लटका मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 06 Jun 2023 08:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में नेशनल बेसबॉल महिला खिलाड़ी ने सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
बेसबॉल खिलाड़ी संजना का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल बेसबॉल महिला खिलाड़ी ने सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला खिलाड़ी घर में अकेली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संजीवनी नगर थाने के प्रभारी क्रांति बर्वे के अनुसार 20 वर्षीय संजना बरकड़े गंगानगर क्षेत्र में माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह मूलतः धूमा जिला सिवनी की निवासी थी। माता-पिता रिश्तेदारी में ग्राम हरई गए थे और संजना घर पर अकेली थी। माता-पिता गत दिवस लौटे तो बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो संजना का शव फंदे से लटका हुआ था।

जिसकी जानकारी उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संजना बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तथा बेसबॉल की नेशनल खिलाड़ी थी। उसने राजस्थान, गुजरात, उज्जैन तथा देवास में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें