फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सड़क दुघर्टना में तीन की मौत, पिता तथा दो बेटों की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 31 Jul 2023 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। मृतकों में पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं। दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले के ग्राम मानेगांव स्थित पॉवर हाउस के सामने अज्ञात वाहन ने कार सवार अग्रवाल परिवार को टक्कर मार दी। इस घटना में वृद्ध पिता तथा उसके दो बेटों की मौत हो गई। कार में सवार दो नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


एएससी नरसिंहपुर सुनील कुमार शिवहरे के अनुसार पाटन अग्रवाल परिवार करेली आया था। ओमकार अग्रवाल (80) अपनी बेटी से मिलकर बेटे संजय अग्रवाल (54) तथा संदीप अग्रवाल (51), नाती संकेत अग्रवाल (27) तथा यश अग्रवाल (15) के साथ वापस कार में सवार होकर लौट रहे थे। कार नाती संकेत चला रहा था। मानेगांव पॉवर हाउस के पास लगभग 11 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

इस घटना में संजय तथा संदीप की घटनास्थल में मौत हो गई। घायल वृद्ध तथा उनके दोनों नातियों को उपचार के लिए जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। दोनों घायलों की हालत स्थित बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन के संबंध में पतासाजी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें