फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: डकैती के लिए सॉफ्ट टारगेट पॉश एरिया नेपियर टाउन, वृद्ध दंपती के घर हुई वारदात

Sun, 30 Jul 2023 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार रात ऑटो पॉर्ट्स व्यापारी के घर को डकैतों ने निशाना बनाया। डकैत दंपती को घायल कर 15 तोला सोना तथा 20 हजार रुपये उड़ा ले गए।
विज्ञापन
जबलपुर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर शहर के पॉश एरिया की सूची में शामिल नेपियर टाउन डकैतों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गया है। शनिवार रात ऑटो पॉर्ट्स व्यापारी के घर को डकैतों ने निशाना बनाया। पूर्व में हुई डकैती की वारदात की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझ पाई है और अब डकैत दंपती को घायल कर 15 तोला सोना तथा 20 हजार रुपये उड़ा ले गए।
विज्ञापन


ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र पवार के अनुसार नेपियर टाउन मुस्कान हाईट्स के समीप ऑटो पॉर्ट्स व्यापारी दलजीत टूटेजा (60) का मकान है। वे घर में अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे। बेटी का विवाह हो गया है और बेटा विदेश में है। शनिवार रात उनके घर के पीछे स्थित ग्रिल काटने के बाद खिड़की तोड़कर लगभग 6 से 8 हथियार से लैस डकैत घुस गए।

डकैतों ने टूटेजा की पत्नी के सिर पर कट्टे की बट से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। इसे बाद वृद्ध के साथ भी मारपीट करते हुए घर में रखा 15 तोला सोना तथा 20 हजार रुपये नगद ले गए। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया जा रहा है। अभी तक आरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


पूर्व में भी नेपियर टाउन निवासी राजकुमार गुप्ता तथा अग्रवाल परिवार के घर डकैती घटित हुई थी। दोनों डकैती की वारदातें पुलिस के लिए असुलझी पहली बनी हुई हैं। इस बार भी पूर्व की तरफ डकैत रेलवे ट्रेक से होते हुए आए और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी मार्ग से भाग गए।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालिया निशान
कोतवाली तथा लार्डगंज पुलिस से डकैती की योजना बनाते हुए पांच युवकों को हथियार सहित पकड़ा था। प्रकरण में आरोपी बनाए गए आरोपियों ने न्यायालय में फुटेज पेश कर बताया था कि उन्हें घर से पुलिस उठाकर ले गई थी। इस आधार पर आरोपियों को न्यायालय से जमानत का लाभ मिल गया था। विभाग में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है कि असली डकैती होने पर पुलिस के हाथ खाली रहते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें