फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सामान्य प्रशासन विभाग का कूटरचित आदेश पेश करने पर सात साल कैद, कांग्रेस नेता पर अर्थदंड भी लगाया

Wed, 07 Feb 2024 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

अब्दुल महमूद रंगरेज उर्फ पहलवान ने जबलपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के संबंध में फर्जी आदेश प्रस्तुत किया। इसके जरिये खुद को राज्यमंत्री का दर्जा वाला निरूपित किया था। कोर्ट ने मामले में सात साल की सजा सुनाई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नंदेश्वर की अदालत ने सामान्य प्रशासन विभाग, वल्लभ भवन, भोपाल का कूटरचित आदेश पेश करने वाले आरोपी कांग्रेसी नेता को सात साल की सजा से दंडित किया है। न्यायालय ने आरोपी को 16 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन की तरफ से न्यायालय को बताया गया कि फूटाताल बेलबाग निवासी अब्दुल महमूद रंगरेज उर्फ पहलवान ने जबलपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के संबंध में फर्जी आदेश प्रस्तुत किया। इसके जरिये खुद को राज्यमंत्री का दर्जा वाला निरूपित किया। इसकी पतासाजी पर मालूम हुआ कि ऐसा कोई आदेश सामान्य प्रशासन विभाग वल्लभ भवन से जारी ही नहीं हुआ है। ओमती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए उक्त सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें