फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों ने ग्रहण की शपथ, 37 हुई जजों की संख्या, 16 पद अभी भी रिक्त

Mon, 01 May 2023 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को सात नए जज मिल गए हैं। इन सभी के शपथ लेने के बाद प्रदेश के उच्च न्यायालय में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। वर्तमान में जजों के कुल 53 स्वीकृत पद हैं, इनमें से 16 पद अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन
सात नए न्यायाधीशों ने ग्रहण की शपथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्यपीठ के साउथ ब्लॉक में आयोजित गरिमामय आयोजन में नव नियुक्त सात न्यायाधीशों को हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ दिलवाई गई। मुख्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 53 है। नव नियुक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में पदस्थ न्यायाधीशों की संख्या 37 हो गई है। न्यायाधीशों के 16 पद अभी भी रिक्त हैं।

विज्ञापन


गरिमामय समारोह में हाईकोर्ट रजिस्टार राजकुमार चौबे ने राष्टपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट का वाचन किया। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ ने नव नियुक्त न्यायाधीश रूपेष चंद्र वषर्ने, अनुराधा शुक्ला, संजीव कुमार कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवार, हदेश तथा अरविंद कुमार सिंह को हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश के पद से रूपेष चंद्र वषर्ने दिसम्बर 2022 में सेवानिवृत्त हो गए थे। हाईकोर्ट जज के लिए उनका नाम सेवानिवृत्त के पूर्व भेजा दिया गया था। जस्टिस अनुराधा शुक्ला रतलाम में, जस्टिस प्रेम नारायण सिंह ग्वालियर में, जस्टिस अचल कुमार पालीवार विदिशा में, जस्टिस हदेश छतरपुर में तथा जस्टिस अरविंद कुमार सिंह धार जिले में जिला व सत्र न्यायालय में पदस्थ थे। जस्टिस संजीव कुमार कलगांवकर विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में सर्वोच्च न्यायालय में पदस्थ थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें