फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: बारिश के कारण पैर फिसला, गांजा तस्कर गिरफ्तार, घमापुर पुलिस की कार्रवाई

Mon, 01 May 2023 03:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर जिले में घमापुर पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गांजा तस्कर भाग रहा था, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर पुलिस टीम को देखकर गांजा तस्कर भाग रहा था। बारिश होने के कारण भागते समय गांजा तस्कर का पैर फिसलने के कारण गिर गया। पुलिस ने 300 ग्राम गांजे की खेप के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घमापुर थाना प्रभारी चंद्रकांत झा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात को पुलिस टीम टेस्टिंग रोड में पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। बारिश के कारण भागते समय पैर फिसलने के कारण युवक गिर गया। पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसकी बैग की तलाशी ली। बैंग से तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।

बता दें कि पुलिस ने आरोपी युवक वीरेन्द्र पटैल उम्र 32 को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। गांजा की सप्लाई के संबंध में आरोपी युवक से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें