फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रजिया से नंदिनी बनी महिला, हिंदू संगठन की मदद से अपनाया सनातन धर्म, कहा- महिलाओं को मिलती है इज्जत

Tue, 23 Jan 2024 07:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। सदर बाजार स्थित शिव मंदिर में धर्म सेना के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित ने विधिवत पूजन पाठ कर सनातन धर्म में वापसी करवाते हुए महिला का नया नाम नंदिनी रखा।
विज्ञापन
रजिया से नंदिनी बनी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में गोहलपुर निवासी एक मुस्लिम महिला ने धार्मिक रीति-रिवाज से सनातन धर्म अपनाया। उनका कहना है कि इस्लाम धर्म में महिलाओं की इज्जत नहीं है। सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान है। एक सप्ताह पूर्व भगवान राम उनके सपने में आए थे, इसलिए वह अपनी घर वापसी कर रही हैं।

विज्ञापन


रजिया बी ने बताया कि सनातन धर्म में महिलाओं को इज्जत मिलती है। शुरू से उनका सनातन धर्म के प्रति लगाव था। मुस्लिम समाज में घर व ससुराल में महिलाओं को इज्जत नहीं मिलती है। मुस्लिम महिलाओं को पाबंदियों में रहना पड़ता है। उसने स्वेच्छा से मंगलवार को सनातन धर्म अपनाया है। मुस्लिम होने के बावजूद भी सनातन धर्म अपनाने के लिए उसने पति ने कोई आपत्ति नहीं की। उसका पति व दोनों बच्चे भी शीघ्र सनातन धर्म अपनाएंगे। प्रभु राम एक सप्ताह पहने सपने में आए थे, जिसके बाद उसने घर वापसी करते हुए सनातन धर्म को अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धर्म सेना के योगेश अग्रवाल ने बताया कि कई महिलाएं उनके सम्पर्क में थीं। हिन्दुस्तान में रहने वाले लोगों के पूर्वज हिंदू थे और महिला स्वेच्छा से घर वापसी करना चाहती थी। मंगलवार को सदर स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज तथा मंत्रोच्चारण के साथ महिला ने सनातन धर्म अपनाया। इस दौरान हिंदू समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें