फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: होटल में रुके प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौके पर मौत तो युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा

Tue, 12 Mar 2024 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने होटल में जहर खाकर जान दे दी। दोनों तीन साल से प्रेम संबंध में थे। शादी की बात पर विवाद के चलते दोनों ने जान दे दी। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद होटल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के मदन महल थानान्तर्गत अंडर ब्रिज के पास स्थित एक होटल में रुके प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जहर खाने के कारण युवती की होटल में मौत हो गई थी। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के अनुसार अंडर ब्रिज स्थित आराध्या होटल में प्रेमी युगल रुके हुए थे। मंगलवार शाम लगभग 4 बजे सूचना प्राप्त हुई कि होटल में रुकी एक युवती की जहर खाने के कारण मौत हो गई। होटल में रुके युवती व युवक के बीच में विवाद होने के बाद युवक कमरे से बाहर आया था। युवक ने होटल कर्मचारियों को सूचना दी कि उन दोनों ने जहर का सेवन कर लिया है। होटल कर्मी कमरे के अंदर गए तो युवती की मौत हो गई थी। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई।

युवती के शिनाख्त दमोह नाका निवासी आकांक्षा गोस्वामी (22) के रूप में हुई है। युवक बजरंग नगर निवासी विपिन पटेल (28) है। दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। युवती व युवक के पिता की पूर्व में हो चुकी है। युवती अपनी मां के साथ दमोह नाका क्षेत्र में रहने लगी थी। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल व्यक्तियों को दिया कमरा
इस पूरे घटना क्रम में होटल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। होटल प्रबंधन के लोकल रहने वाले युवक-युवती को कमरा किराये पर दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें