फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आईटीआई में काम करने वाले लेखापाल और सफाईकर्मी ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा

Tue, 10 Jan 2023 10:59 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

लोकायुक्त पुलिस ने जबलपुर में महिला आईटीआई में काम करने वाले लेखापाल और एक सफाईकर्मी को 
 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।  
विज्ञापन
जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में महिला आईटीआई में पदस्थ लेखापाल तथा सफाई कर्मी को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। मृतक कर्मचारी की जीआईएस राशि जारी करने आरोपियों ने उसके पुत्र से रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि किशन लाल रैदास महिला आईटीआई में चपरासी के पद पर पदस्थ थे। उनका सात दिसम्बर 2022 को स्वर्गवास हो गया था। मृतक की जीआईएस की राषि एक लाख 25 हजार रुपये जारी करने के एवज में लेखापाल प्रदीप पटेल ने सफाईकर्मी त्रिलोकी नाथ यादव के माध्यम से उसके पुत्र शुभम से 20 हजार रुपये रिश्वत में मांगे थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त पुलिस से की थी।

रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपये लेने लेखापाल व सफाईकर्मी सोमवार दोपहर दीनदयाल चौक स्थित कार बाजार पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने रिश्वत की रकम लेकर रखी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें