फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बस चलाते चालक की हार्टअटैक से मौत, चपेट में आने से बाइक सवार की भी गई जान, देखें दर्दनाक वीडियो

Fri, 02 Dec 2022 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में चौंकाने वाला हादसा हो गया। चलती बस के चालक की हार्टअटैक से मौत हो गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और अन्य गाड़ियों को रौंद दिया। रेड सिग्नल पर रुके बाइक चालक पर भी बस चढ़ गई, जिससे उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
जबलपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के दमोहनाका में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रेडलाइट पर खड़ी गाड़ियों को सिटी बस ने रौंद दिया। दरअसल बस ड्राइवर को हार्टअटैक आया और उसकी जान चली गई, बस अनियंत्रित हो गई और लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में बाइक चालक की भी मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 
विज्ञापन


गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे अधारताल से सवारियां लेकर मेट्रो बस दमोहनाका की तरफ आ रही थी। दमोहनाका के सिग्नल पर रेडलाइट थी और बस ई-रिक्शा, कार तथा मोटरसाइकिल को टक्कर मारते आगे बढ़ रही थी। पहियों में मोटरसाइकिल फंसने के कारण बस रुक गई। 



घटना के बाद गुस्साए लोग के पास पहुंचे तो देखा तो चालक हरदेव पॉल अचेत हालत में पड़ा हुआ था और सिर स्टैरिंग पर रखा था। लोगों ने उसे उठाकर मेट्रो अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसकी मौत हार्टअटैक से हुई है। चलती बस में चालक हरदेव को अटैक आने के कारण वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित हो गई। इधर बस ने रेडलाइट पर रुकी गाड़ियों को चपेट में ले लिया। इसी हादसे में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई। इसके अलावा दो बच्चों सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें