फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: व्यापारी को धमकाने चलाईं गोलियां और बम फेंका, इलाके में दहशत, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 03:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक व्यापारी को धमकाने के लिए फायरिंग करने और बम फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में बुधवार रात को खाना खाने के बाद टहलने निकले व्यापारी को धमकाने के लिए फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने धमकी देकर उस पर बम भी फेंका और भाग गए। गोली व बम की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन


हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार लाल कुआं क्षेत्र निवासी रवि कुमार तिवारी नामक व्यापारी बुधवार की रात खाना खाने के बाद टहलने निकला था। रात लगभग 12 बजे के करीब वह घर के पास पहुंचा तभी संजय चौधरी, आयुष चौधरी, रोहित प्रजापति, बाबेल कुचबंधिया नामक युवक आए और उसे धमकाने के लिए फायरिंग करने लगे। आरोपी उससे बहुत कमाई करने की बात कहते हुए बम पटककर भाग गए। थाना प्रभारी गोल्हानी ने बताया कि पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 386, 25/27 आर्म्स एक्ट, विस्फोटक एक्ट, 34 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने गोली चलाने वाले बाबेल कुचबंधिया नाम युवक को अभिरक्षा में ले लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें