फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court: NHM के तहत नियुक्त संविदा कर्मचारियों को राहत, HC ने दिए वेतन में कटौती न करने के निर्देश

Sat, 13 Jan 2024 09:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम के तहत नियुक्त संविदा कर्मचारियों को कोर्ट की तरफ से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने वेतन में कटौती न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत नियुक्ति किए गए संविदा कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं करते के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि एनएचएम की योजनाओं का संचालन रोगी कल्याण समिति को सौंप दिया गया है, परंतु निर्धारित मापदंड के अनुरूप संविदा नियुक्ति प्रदान की गई है।

विज्ञापन


सिवनी और दमोह में एनएचएम योजना के तहत संविदा में नियुक्ति किए गए 30 कर्मचारियों की तरफ चार याचिकाएं दायर की गई थी। दायर याचिकाओं में कहा गया था कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत उन्हें संविदा नियुक्ति प्रदान की गई थी। नेशनल हेल्थ मिशन ने अपनी योजनाएं का संचालन रोगी कल्याण समिति को स्थानांतरित कर दिया था। रोगी कल्याण समिति द्वारा ठेके पर आउटसोर्स कर्मचारियों से सेवाएं ले रहा है।

याचिका में कहा गया था कि आउटसोर्स कर्मचारियों के रूप में उन्हें कम वेतन प्रदान किया जा रहा है। निर्धारित योग्यता के अनुसार, उन्हें एनएचएम में संविदा नियुक्ति प्रदान की गई थी। एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि याचिकाकर्ता नियमितीकरण की मांग नहीं करते हुए सिर्फ एनएचएम के तहत मिलने वाले वेतनमान की मांग कर रहे हैं। एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को पूर्व अनुमान वेतन प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें