फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: एनसीएल सिंगरौली का अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जबलपुर सीबीआई ने की कार्रवाई

Fri, 12 Jan 2024 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

जबलपुर की सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते एक फर्स्ट क्लास अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। नौकरी के लिए फाइल आगे बढ़ाने के एवज में दस हजार रुपये मांगे गए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को सिंगरौली में कार्रवाई कर एनसीएल के जनशक्ति और भर्ती विभाग के सामान्य मजदूर श्रेणी वन के पद पर पदस्थ अधिकारी शहबाज अनवर को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि सिंगरौली के मंडोली स्थित ग्राम निवासी नीरज कुमार साहू की भूमि को एनसीएल द्वारा वर्ष 2011 में जयंत परियोजना के लिए अधिग्रहित किया था। इसके एवज में नीरज को नौकरी दी जानी थी। नीरज ने सभी दस्तावेजों के साथ फाइल को जनशक्ति एवं भर्ती विभाग में जमा किया, लेकिन वहां पदस्थ सामान्य मजदूर श्रेणी वन के पद पर पदस्थ शहबाज अनवर द्वारा नीरज की फाइल को आगे नहीं बढय़ा जा रहा था। नीरज ने कुछ समय पूर्व शहबाज से मुलाकात की, तो फाइल आगे बढ़ाने के एवज में शहबाज ने नीरज से दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। 

मामले की शिकायत नीरज ने सीबीआई से की। शहबाज ने रिश्वत की रकम लेकर नीरज को शुक्रवार को कार्यालय बुलाया था। यह जानकारी भी नीरज ने सीबीआई को दी। शुक्रवार को सीबीआई की टीम सिंगरौली पहुंच गई। जैसे ही नीरज ने रिश्वत की रकम शहबाज को दी थी, तो टीम उसके कार्यालय में पहुंची और शहबाज को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें