फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: हॉट सीट पश्चिम विधानसभा पर सबकी नजर, दोनों प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Thu, 16 Nov 2023 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आमसभा को संबोधित किया तो कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक में राहुल गांधी रोड-शो कर चुके हैं। 
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले की पश्चिम विधानसभा सीट पर चार बार के सांसद राकेश सिंह तथा दो बार विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोत के बीच मुकाबला है। ये सीट महाकोशल की हॉट सीट में शुमार है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आमसभा को संबोधित किया तो कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक में राहुल गांधी रोड-शो कर चुके हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने इस विधानसभा सीट को कठिन मानते हुए जबलपुर से चार बार से सांसद राकेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका कहना है कि वह शास्वत विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दस सालों में प्रदेश व जबलपुर के विकास की दौड़ के साथ पश्चिम विधानसभा कदमताल नहीं कर पाया है। जिसके मुख्य कारण विधायक की विकासशील मानसिकता नहीं होना है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा जो विकास हुए, चाहे प्रदेश के सबसे बड़े फलाईओव्हर का निर्माण, मेडिकल में इलाज के लिए सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निर्माण, रोजगार के लिए आईटी पार्क का निर्माण यह भी कार्य उन्होंने सांसद रहते हुए करवाए। मैं एक सनातनी व्यक्ति हुए और सनातन के खिलाफ बोलने वालों का मैं लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध करूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम विधानसभा में वित्त नहीं चित्त चलेगा। वर्तमान विधायक पैसे और शराब बांटकर वोट हासिल करते हैं। साड़ी, त्रिपाल और पन्नी बांटते हैं। उन्होंने इसी को जीत का आधार मान रखा है। मैं इस किसी संसाधन का उपयोग नहीं करूंगा जो भारतीय संविधान के विपरीत हैं और लोकतंत्र में उचित नहीं है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने की बात पर उन्होंने कहा कि ये बहुत दूर की बात है। वे लगातार चार बार से सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। सभी चुनाव में उनकी जीत के अंतर में इजाफा हुआ है। पिछला चुनाव उन्होंने 4 लाख 60 हजार मतों से जीता था। पार्टी ने मुझे विधानसभा चुनाव लड़ने का आदेश दिया, जिसका मैं पालन कर रहा हूं। चुनाव जीतना और जिले की सभी आठ सीटों पर भाजपा को चुनाव जितना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें