फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona News: जबलपुर में कोरोना से महिला की मौत, दो दिन पहले बच्चे को दिया जन्म, सांस लेने में थी समस्या

Sun, 15 Jun 2025 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

COVID-19:  मंडला की 27 वर्षीय महिला की जबलपुर मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के दो दिन बाद कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। नवजात की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जबलपुर में महिला की मौत। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक 27 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला ने दो दिन पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान सांस लेने में समस्या होने पर उसकी जांच कराई गई थी, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया।    

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बहन की शादी में आए एयरफोर्स अफसर को तिरंगे में लपेटकर दी अंतिम विदाई, बेटी पूछती रही- मां पापा कब आएंगे

सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला मंडला जिले के नारायणगंज की रहने वाली थी। उसे शुक्रवार को डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिस पर डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाई गई। महिला को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया, इसके बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा

कोरोना के दो मरीज
डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जबलपुर में दो कोरोना संक्रमित मरीज हैं। इनमें एक जबलपुर और एक कटनी का रहने वाला है। मंडला निवासी महिला की मौत हो गई है। यह जबलपुर में कोरोना संक्रमित किसी मरीज की इस साल पहली मौत है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें