फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: शादीशुदा स्त्री से दुराचार कर ऐंठे 15 लाख व जेवरात, एक महिला सहित चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Mon, 31 Mar 2025 09:06 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म करने और 15 लाख रुपये ऐंठे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादीशुदा महिला को घर में अकेला पाकर परिचित व्यक्ति ने बलपूर्वक उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देते हुए आरोपी उसके साथ लगातार दुराचार करता था। इतना ही नहीं युवक ने एक विशेष वर्ग की महिला तथा दो पुरुष व्यक्तियों के साथ पीड़ित से 15 लाख रुपये तथा जेवरात ऐंठ लिए। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा से पांच लड़कों ने किया गंदा काम, परिजनों ने कहा- भय के कारण बच्ची कुछ नहीं बोली

अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक के अनुसार 36 वर्षीय पीड़ित महिला का पति ट्रक ड्राइवर है और अक्सर बाहर रहता था। हवा-पंक्चर की दुकान लगाने वाले मूलतः सतना निवासी नरेंद्र शिवहरे से ट्रक ड्राइवर की दोस्ती थी। इसके कारण ट्रक ड्राइवर के घर उसका आना-जाना था। ट्रक ड्राइवर की पत्नी की तरफ से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि वह फरवरी 2023 में घर पर अकेले थी। इस दौरान नरेन्द्र उसके घर आया और बलपूर्वक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बदनाम करने की धमकी देते हुए उसका दैहिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया फ्रेंड ने दोस्ती का गलत फायदा उठाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, दो साल करता रहा शोषण

नरेन्द्र अपनी महिला साथी सबीना सिकंदर मनियार, एहफाज अंसारी तथा साहिल खान के साथ 23 नवंबर 2024 को उसके घर आया था। सभी ने मिलकर बच्चे के अगवा करने, जान से मारने तथा बदनाम करने की धमकी देते हुए घर में रखे 1 लाख 20 रुपये नगद, 6 तोला सोने तथा 40 तोला चांदी के जेवरात ले लिए। इसके बाद उन्होंने 13 लाख 20 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित से कोरे चेक पर भी हस्ताक्षर करवा लिए थे और घर के दस्तावेज भी अपने पास रख लिए थे। इसके बाद महिला ने थाने आकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें