फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में छुट्टी पर गए सात डॉक्टर, दो और बच्चों की मौत

Fri, 25 Dec 2020 08:22 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के शहडोल में पिछले 27 दिन के दौरान 30 बच्चों की जान जा चुकी है। इनमें 24 मासूमों ने अकेले जिला अस्पताल में दम तोड़ा। इसके बावजूद चिकित्सकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि दंत चिकित्सक को सिविल सर्जन बनाने के खिलाफ दो बार सामूहिक इस्तीफे की पेशकश करने वाले 21 चिकित्सकों में से 7 डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। विरोधियों का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीके सिंह (महिला रोग विशेषज्ञ) 12 दिसंबर से ही छुट्टी पर हैं। जिला चिकित्सालय में करीब 10 दिन से जारी अवरोध के बीच गुरुवार तड़के दो और नवजातों की मौत हो गई है। जिले में 27 नवंबर से अब तक यह 30वीं मौत है। इनमें से 24 बच्चों की मौत जिला चिकित्सालय में हुई है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार भी सीएमएचओ डॉ. एम.एस. सागर को प्रभार सौंपकर एक सप्ताह के अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन


पांच का पहला और एक दिन का था दूसरा बच्चा
जिला चिकित्सालय में गुरुवार तड़के 3 बजे जिस बच्चे की मौत हुई, वह महज पांच दिन का था। देवरी गांव की लीलावती की पांच दिन पहले जिला चिकित्सालय में डिलीवरी हुई थी। नवजात को एसएनसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसी तरह गुरुवार देर शाम एसएनसीयू में भर्ती एक दिन उम्र के शिशु की मौत हो गई। निगवानी निवासी शिल्पी ने इस बच्चे को जन्म दिया था।

इस्तीफे पर अड़े 21 चिकित्सक
जिला चिकित्सालय में लगातार हो रही बच्चों की मौत के कारण सिविल सर्जन के पद से हटाए गए डॉ. वीके बारिया ने 23 से 29 दिसंबर तक सीएल का आवेदन दिया है। इसी तरह डॉ. मनोज जायसवाल ने 23 से 25 दिसंबर तक, डॉ. बीआर प्रजापति ने 23 से 26 दिसंबर तक, डॉ. सुनील स्थापक ने 23 से 27 दिसंबर तक सीएल का आवेदन दिया है। डॉ. मुकुंद चतुर्वेदी, डॉ. आरती ताम्रकार और डॉ. रेखा कारखुर ने भी सात दिन के मेडिकल अवकाश का आवेदन दिया है। ये सभी आवेदन बुधवार को दिए गए, जिन्हें सिविल सर्जन ने निरस्त कर दिया। इसके बावजूद ये सभी चिकित्सक गुरुवार को अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें