फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कार्रवाई कर लौट रहा लोकायुक्त का वाहन पलटा, डीएसपी-दो टीआई सहित आधा दर्जन घायल

Wed, 18 Oct 2023 06:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

कार्रवाई के बाद लौट रही लोकायुक्त की टीम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में एक डीएसपी, दो टीआई सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसा डिंडौरी जिले में हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंडौरी में कार्रवाई कर लौट रहा लोकायुक्त विभाग का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके कारण वाहन में सवार महिला डीएसपी, दो टीआई सहित आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। गंभीर रूप से घायल दो आरक्षक को अपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि लोकायुक्त टीम मंगलवार को शिकायत पर कार्रवाई के लिए शहपुरा जिला डिंडौरी गई थी। लोकायुक्त की टीम ने लाडली बहना आवास योजना आवेदन के लिए पांच सौ रुपये की रिश्वत लेते हुए रोजगार सहायक नानसिंह मसराम को रंगे हाथ पकड़ा था। कार्रवाई करने के बाद टीम के सदस्य जबलपुर लौट रहे थे। ग्राम ददरगवां कुंडम समीप चालक मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण वाहन में सवार डीएसपी सुलेखा परमार, एक महिला मंजू तुर्की तथा स्वापनिल दास, सहित आधा दर्जन व्यक्तियों को चोटें आई हैं। टीम के सदस्य आरक्षक गोविंद सिंह व दिनेश दुबे को सिर व पैर में गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें