फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जस्टिस सचदेवा होंगे MP के 29वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति की सहमति से केन्द्रीय विधि विभाग ने जारी किए आदेश

Mon, 14 Jul 2025 10:46 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का 29वां चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। वे पहले कार्यवाहक चीफ जस्टिस थे। दिल्ली में जन्मे जस्टिस सचदेवा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड रहे। वे 2013 से न्यायाधीश पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
जस्टिस संजीव सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस संजीव सचदेवा को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की सहमति से उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। वे मध्य प्रदेश में 29वें चीफ जस्टिस होंगे। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में पदस्थ थे। उनका जन्म  26  दिसंबर 1964 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने साल 1985 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स कोर्स) में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद 1988 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

विज्ञापन

वे 1 अगरस्त, 1988 को दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए।

ये भी पढ़ें-  नीट परीक्षा केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- दोबारा नहीं होगी परीक्षा, देर रात रिजल्ट घोषित

1992 में लंदन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज में कॉमनवेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स में भाग लिया और उक्त पाठ्यक्रम में इंग्लैंड में सॉलिसिटरों और बैरिस्टरों के साथ काम किया। साल 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में नियुक्त हुए। लंदन विश्वविद्यालय में आयोजित कॉमनवेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स 1992 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच युवा वकीलों में से एक होने के लिए ब्रिटिश काउंसिल छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन दशक बाद हाईकोर्ट ने माना गैर इरादतन हत्या का अपराध, दोषियों की सजा की कम; जानें मामला

उन्हें 17 अप्रैल, 2013 को  दिल्ली उच्च्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 18 मार्च, 2015 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 3 मई 2024 को जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद 9 जुलाई, 2024 से 24 सितंबर, 2024 तक तथा 24 मई, 2025 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदस्थ थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें