फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: मोटरसाइकिल सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 15 Feb 2024 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

नर्मदा दर्शन करने के बाद सुबह लगभग 4 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। कंटगा क्रॉसिंग के समीप अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा दर्शन कर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। तीनों दोस्तों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों से प्रारंभिक जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सीएसपी गोरखपुर एचआर पांडे ने बताया कि सतना निवासी कृष्णा कुशवाह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल में यादव कॉलोनी जबलपुर निवासी मुकेश रैकवार (24) तथा अभिषेक कुशवाहा (21) के साथ गौरी घाट नर्मदा दर्शन के लिए गए हुए थे। नर्मदा दर्शन करने के बाद सुबह लगभग 4 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। कंटगा क्रॉसिंग के समीप अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीनों दोस्त सड़क में गिरकर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद मुकेश तथा अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अज्ञात कार के संबंध में पतासाजी जारी है। घटना के समय तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें