फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: सड़क निर्माण के दौरान गड्ढे में मिला टिफिन बम, कर्मचारियों व लोगों में फैली दहशत

Thu, 16 Jan 2025 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के पाटन क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान गड्ढे से टिफिन बम जैसा संदिग्ध वस्तु मिलने से दहशत फैल गई। पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने जांच में पाया कि टिफिन में मिट्टी, ट्रांजिस्टर पार्ट और वायर जैसी रस्सी थी, जिसे शरारती तत्वों ने रखा था। 
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के पाटन थानांतर्गत सड़क निर्माण के दौरान गड्ढे में टिफिन बम मिलने से कर्मचारी व लोगों ने दहशत फैल गई। टिफिन बम के साथ वायरिंग का सर्किट भी लगा हुआ था। इसके देखकर कर्मचारी व क्षेत्रीय लोग में दहशत में आ गए थे। पुलिस के बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने घटनास्थल में पहुंचकर बम को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार पाटन थानांतर्गत चौधरी मोहल्ला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एक सड़क का निर्माण किया जा रहा था। निर्माणाधीन सड़क की खुदाई के दौरान एक गड्ढे में प्लास्टिक के टिफिन में संदिग्ध वस्तु मिली थी। टिफिन के साथ वायरिंग सर्किट लगा हुआ था। इसके कर्मचारियों तथा क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। कर्मचारी ने काम बंद कर दिया था और कोई भी गड्ढे के पास जाने से घबरा रहा था। उनके द्वारा पुलिस को टिफिन बम मिलने की सूचना दी गई।

जिसे गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस घटनास्थल में पहुंच गई थी और एहतियात के तौर पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया गया। बीडीएस की टीम ने घटनास्थल में कथित टिफिन बम को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन


बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने जांच में पाया कि टिफिन के अंदर मिट्टी भरी हुई थी। इसके अलावा ट्रांजिस्टर का एक पार्ट लगा दिया गया था। उस बम का रूप देने के लिए वायर जैसी रस्सी लगा दी थी। टिफिन को लगभग तीन माह पूर्व किसी शरारती बच्चे या तत्व द्वारा गड्ढे में दबाया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें