फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: दामाद ने सास के साथ चाकू की नोंक पर किया रेप, पीड़िता की शिकायत पर भेजा गया जेल

Wed, 27 Apr 2022 12:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बाजनामठ क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी 65 वर्षीय सास का चाकू की नोंक पर रेप किया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने अपनी 65 वर्षीय सास के साथ रेप और अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


तिलवाराघाट थाना प्रभारी लेखराम नादोरिया के अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पति की मौत के बाद से अपनी बेटी व दामाद के साथ बाजनामठ क्षेत्र में रह रही थी। 21 अप्रैल की सुबह लगभग 6 बजे वृद्धा बाथरूम गयी थी। तभी अचानक बाथरूम की लाईट बंद हो गयी तो वह दरवाजा खोलकर बाहर आने लगी। बाहर उसका दामाद चाकू लेकर खड़ा था वह चाकू के नोंक पर बाथरूम के अंदर ले गया और बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद दामाद ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दामाद को धारा 376,377 के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें