फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मां-बेटे समेत 3 की मौत, तेज रफ्तार वैन की टक्कर से हुआ हादसा

Tue, 26 Apr 2022 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के पनागर में एक तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बाइक से जा रहे मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं, हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले की पनागर तहसील में एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। पनागर के सिंगलदीप में नहर के पास एक तेज रफ्तार वैन ने दो वाहनों को टक्कर मारा और वैन पलट गई। भीषण हादसे में मां-बेटा सहित तीन की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की इलाज निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


पनागर टीआई आरके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि परोड़ा निवासी संदीप बर्मन (18), मां किरन बर्मन (35) और चंद्रकुमारी बर्मन (40) को बाइक से लेकर गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने अंधुआ जा रहा था। रास्ते से गुजरते समय सिंगलदीप नहर पुलिया के पास मझौली रोड से सिंगौद की ओर आ रही तेज रफ्तार वैन एमपी 20 सीएल 5649 ने बाइक और एक स्कूटी सवार पटवारी को टक्कर मार दिया।

हादसे में संदीप बर्मन, चंद्रकुमारी बर्मन, किरन बर्मन के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं पटवारी व वैन ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पनागर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने किरन बर्मन को मृत घोषित कर दिया। अन्य को मेडिकल रैफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल पहुंचने से पहले संदीप व चंद्रकुमारी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्कूटी सवार पटवारी विकास श्रीधर को निजी अस्पताल और वैन ड्राइवर गोविंद उर्फ हरशू खंगार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पनागर पुलिस ने वैन ड्राइवर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जान लेने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें