फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: सामान्य तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो में बदला, वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Sun, 23 Jun 2024 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

जबलपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले आरोपी उसे घुमाने ले गया और तस्वीरें खींच ली। फिर उन तस्वीरों को एडिटिंग कर अश्लील बना लिया। आरोपी ने फोटो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में एडिट अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


लार्डगंज थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे के अनुसार नाबालिग किशोरी ने शिकायत में बताया कि अधारताल निवासी देव आर्य पूर्व से परिचित था। युवक उसे लेकर सिविक सेंटर चौपाटी गया था। इस दौरान चौपाटी में युवक ने उसकी मोबाइल से फोटो खींची थी। युवक ने सामान्य फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो में बदल दिया। युवक द्वारा एडिट अश्लील फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी आटनेरे के अनुसार आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और उसकी सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें