फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: इंदौर के व्यापारी से तीन करोड़ का सोना जब्त, सवा पांच किलो गोल्ड के साथ गढ़ा पुलिस ने पकड़ा

Mon, 16 Oct 2023 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: इंदौर के एक व्यापारी को जबलपुर की गढ़ा पुलिस ने तीन करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के बैग में करीब सवा पांच किलो सोने के जेवरात मिले, जिनके वो दस्तावेज नहीं दिखा पाया। 
विज्ञापन
युवक के पास से जब्त किए गए जेवरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर पुलिस ने इंदौर के एक युवक को सवा पांच किलो सोने के साथ पकड़ा है। जब्त किए गए सोने का मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये है। पुलिस द्वारा जब्त किया गया सोना तथा युवक को जांच के लिए इनकम टैक्स विभा के सुपुर्द कर दिया है। गढ़ा थाना प्रभारी बृजेष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे सूचना मिली की एक युवक बैग में संदिग्ध सामान लेकर बायपास से शहर की तरफ आ रहा है। पुलिस को युवकों को त्रिपुरी चौराह के पास ऑटो में बैठा मिला। युवक ने खुद का नाम सौरभ जैन उम्र 38 निवासी इंदौर बताया था और बैग की तलाशी देने से इंकार कर दिया था। युवक को थाने लाकर बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें 5 किलो 274 ग्राम सोने के जेवरात थे। जिनका मूल्य तीन करोड़ रुपये से अधिक था।
विज्ञापन


युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सोने-चांदी के जेवरात का व्यापार करता है। स्थानीय व्यापारियों को जेवरात के सैम्पल दिखाने आया था। युवक जेवरात के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जेवरात व युवक को जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें