फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Municipal Election Result Live: कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी बहादुर 44 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, भाजपा 44 और कांग्रेस 26 वार्डों में जीती

Sun, 17 Jul 2022 08:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

खास बातें

जबलपुर नगर निगम के महापौर की कुर्सी भाजपा के हाथों से चली गई है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भाजपा के जितेंद्र जामदार को हरा दिया है।  
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:23 PM, 17-Jul-2022

कांग्रेस के महापौर पद पर उम्मीदवार जगत बहादूर सिंह अन्नू ने 44 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के डॉ जितेंद्र जामदार को बड़े अंतर से हरा दिया। नगर निगम के 79 से 44 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस के 26 और 7 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। अवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला है। 

06:19 PM, 17-Jul-2022

इन वार्ड से जीते एआईएमआईएम के प्रत्याशी
शहर में ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के दो प्रत्याशियों को जीत मिली है। वार्ड 49 से शमा परवीन और वार्ड 51 से समरीन ने जीत दर्ज की है। एआईएमआईएम की पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है।

05:51 PM, 17-Jul-2022

इन वार्ड से जीते कांग्रेस के यह प्रत्याशी
कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी हर्षित यादव ने महात्मा गांधी वार्ड और प्रीति रजक ने बनारसीदास भनोट वार्ड से जीत दर्ज की है। द्वारिका प्रसाद वार्ड से जीतू ठाकुर 428 और भवानी प्रसाद वार्ड से अयोध्या प्रसाद तिवारी को 982 मतों से जीत मिली है। 

विज्ञापन
05:46 PM, 17-Jul-2022

भाजपा के इन प्रत्याशियों ने जीत की दर्ज 
जवाहर गंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रजनी साहू ने 227 वोट से जीत दर्ज की है। अग्रसेन वार्ड से कमलेश अग्रवाल 1400 वोटों से जीत गए हैं। ग्वारीघाट वार्ड से शारदा प्रसाद कुशवाहा ने जीत हासिल की है। हनुमानताल वार्ड से कविता रैकवार 338 वोटों से जीत गईं हैं। राजीव गांधी वार्ड से मधुबाला राजपूत ने जीत का परचम लहराया है। गुप्तेश्वर वार्ड से निशा राठौर 393 वोट और सुभाष चंद्र बोस वार्ड से महेश राजपूत ने भी जीत दर्ज की है। 

05:32 PM, 17-Jul-2022

हार के बाद बोले- भाजपा प्रत्याशी जामदार 
भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने कहा कि जनता ने विकास के लिए अन्नु को चुना है। जनता का फैसाला मान्य है। मां नर्मदा की जैसा इच्छा थी वैसा ही हुआ है। उन्होंने अन्नु को काम दिया है, मैं उनका पूरा समर्थन और सहयोग करूंगा।  

विज्ञापन
04:05 PM, 17-Jul-2022

जबलपुर से भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार अपने बूथ से हार गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह (अन्नू भैया) महापौर निर्वाचित हुए हैं। जगत बहादुर ने जितेंद्र जमादार को 187 वोट से हाराया है। इधर, महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी हर्षित यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी वार्ड मेरा परिवार है। मैं उम्र में भले ही कम हूं, लेकिन अनुभव कम नहीं है। जनसेवा के लिए मैंने पार्षद का चुनाव लड़ने का फैसला किया था। बता दें कि हर्षित यादव इसके पहले प्रशासनिक सेवा MPPSC की तैयारी कर रहे थे। 

03:33 PM, 17-Jul-2022

वार्ड 24 और 3 में भाजपा प्रत्याशी जीते 
हनुमानतल वार्ड क्रमांक 24 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी कविता रैकवार ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद उन्होंने कहा, जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और वार्ड का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। त्रिपुरी वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुनील गोस्वामी जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना, जल जमाव की समस्या दूर करना मेरी प्राथमिकता है। सुनील गोस्वामी ने कहा, जनता की अपेक्षाओं में खरा उतरूंगा। दो वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। 

03:19 PM, 17-Jul-2022

कांग्रेस 27 वॉर्डों में आगे
कांग्रेस 27 वॉर्डों में बढ़त बनाए हुए है, ओवैसी की पार्टी AIMIM ने वॉर्ड क्रमांक 49 जीत लिया है, जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी ने वॉर्ड क्रमांक 68 में जीत दर्ज की है।

03:18 PM, 17-Jul-2022

बीजेपी ने 8, एक वॉर्ड ओवैसी की पार्टी ने जीता 
जबलपुर जिले के कुल वॉर्ड  79 में से बीजेपी ने वॉर्ड क्रमांक 44, 48, 57, 66, 67, 69, 70, 72 में जीत दर्ज कर ली है। कुल 8 वॉर्ड में जीत के साथ ही बीजेपी वॉर्डों 26 में आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस ने वॉर्ड क्रमांक 75,73,71,45 में जीत दर्ज की है।

03:06 PM, 17-Jul-2022

जनता ने शहर विकास के लिए मतदान किया: अन्नू 
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जनता ने शहर के विकास के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि महापौर बनने के बाद नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही जनता को बुनियादी सुविधाएं देना और शहर का सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। 5 वर्ष में शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने का भी प्रयास करेंगे।

03:03 PM, 17-Jul-2022

भारी बहुमत के लिए जगत बहादुर ने जताया जनता का आभार
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू लगातार  जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। वे 34 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। भारी बहुमत के लिए उन्होंने जनता का आभार जताया, वहीं, जीत के लिए शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को श्रेय दिया।
 

02:53 PM, 17-Jul-2022
11 नगर निगम में बीजेपी, कांग्रेस और अन्य की स्थिति। - फोटो : अमर उजाला

79 में से 28 पर कांग्रेस 28 पर बीजेपी आगे
सेठ गोविंद दास वॉर्ड से राकेश पांडे 1600 मतों से, सिद्ध बाबा वॉर्ड से कांग्रेस की संतोष बेन 14 मतों से, शास्त्री वॉर्ड से मतीन अंसारी ए आई एम आई एम 1300 मतों से, ठक्कर ग्राम वॉर्ड से गुलाम हुसैन 400 मतों से आगे चल रहे हैं।

02:51 PM, 17-Jul-2022

कौन कहां से आगे
राधाकृष्णन वॉर्ड से भाजपा की माधुरी सोनकर 108 मतों से आगे चल रही हैं। शहीद अशफाक उल्ला खां वॉर्ड से निर्दलीय वकील अंसारी 985 मतों से, रविंद्र नाथ टैगोर वॉर्ड से समरीन कुरैशी 12 मतों से आगे हैं। मदन मोहन मालवीय वॉर्ड से कांग्रेस के शैंकी सोनकर 57 मतों से आगे चल रहे हैं। महर्षि अरविंद वॉर्ड से अंजू अनीता जाट 1700 मतों से आगे चल रही हैं, वहीं खेरमाई वॉर्ड से भाजपा के गोवर्धन कश्यप आगे हैं, तो द्वारका नगर वॉर्ड से जित्तू ठाकुर 28 मतों से आगे हैं।
 

02:42 PM, 17-Jul-2022
मतगणना स्थल पर लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू अपने प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र जामदार से काफी आगे चल रहे हैं। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तो वहीं, बीजेपी में मायूसी छाई हुई है। कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जीत की आस को लेकर खुशी मना रहे हैं।
 

02:40 PM, 17-Jul-2022

जगत बहादुर सिंह 34 हजार से ज्यादा वोट से आगे
कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू 34056 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि वार्डों की स्थिति की बात करें तो 28-28 वार्डों में कांग्रेस और बीजेपी आगे है, जबकि 8 वार्डों से निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं|
 

02:22 PM, 17-Jul-2022

महापौर की कुर्सी की ओर बढ़ती कांग्रेस,19 वॉर्ड में अन्य को बढ़त
रानी अवंती बाई वॉर्ड से भाजपा के रिंकू विज 600 मतों से, गोकलपुर वॉर्ड से रितु राजेश यादव 738 मतों से, चंद्रशेखर वॉर्ड से भाजपा के दामोदर सोनी 1300 मतों से, रानी लक्ष्मीबाई वॉर्ड से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा चौधरी आगे चल रही हैं। जबकि दीवान आधार सिंह वॉर्ड से भाजपा के बाबा श्रीवास्तव 380, अंबेडकर वॉर्ड से भाजपा के अनुराग दहिया, भगत सिंह वॉर्ड से भाजपा प्रत्याशी निशांत झारिया 600, महर्षि सुदर्शन वॉर्ड से संतोषी ठाकुर 230, निर्मल चंद जैन वॉर्ड से रीना ऋषि यादव 750 मतों से आगे हैं। महर्षि महेश योगी वॉर्ड से अंजना मनीष अग्रहरि 2038 मतों से आगे चल रही हैं।
 

02:19 PM, 17-Jul-2022

79 वॉर्डों में 32 पर बीजेपी, 28 पर कांग्रेस आगे
वॉर्ड नंबर 70 से भाजपा की सावित्री शाह 434 मतों से आगे चल रही हैं। वॉर्ड नंबर 71 से ज्योति विनोद लोधी 450 मतों से, वॉर्ड नंबर 74 से कांग्रेस की प्रभा यादव 70 मतों से, वॉर्ड नंबर 72 से भाजपा की अर्चना सिसोदिया 1075 मतों से, वॉर्ड नम्बर 73 से सतेंद्र चौबे 2500 मतों से, सुभाष चंद्र बनर्जी वॉर्ड से भाजपा के श्याम कनौजिया 300 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
 

01:57 PM, 17-Jul-2022
मतगणना स्थल पर सांसद विवेक तन्खा। - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा मतगणना स्थल पहुंचे 
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा मतगणना स्थल पहुंचे और कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू लगातार बढ़त पर  खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अन्नू ने पूरा जीवन जबलपुर की जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है। जनता बीजेपी को रिजेक्ट करते हुए कांग्रेस को वापस लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को डॉक्टर जामदार को मेयर के लिए नहीं बल्कि एमपी का चुनाव लड़ाना था।

01:18 PM, 17-Jul-2022

जीत की तरफ बढ़ रहे कांग्रेस के जगत बहादुर
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू 31323 मतों से भाजपा के जितेंद्र जामदार से आगे हैं। उन्हें अब तक 152103 वोट मिले हैं, जबकि डॉ. जामदार को 120780 वोट मिले हैं।
 

12:55 PM, 17-Jul-2022

जगत बहादुर सिंह अन्नू को 105198 वोट मिले 
बीजेपी में जैसे-जैसे आंकड़े सामने आ रहे हैं बीजेपी महापौर की कुर्सी से दूर होती जा रही है। अब तक की काउंटिंग में बीजेपी में 23 हजार वोटों से पीछे है। डॉ. जितेंद्र जामदार को 81987 वोट मिले हैं।
 

12:46 PM, 17-Jul-2022

 जनता कांग्रेस को मौका देना चाह रही: तरुण भनोत
कांग्रेस नेता तरुण भनोत ने महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू को मिली बढ़त पर कहा कि  जनता 15 साल के जबलपुर नगर निगम के भाजपा शासन का अंत करना चाह रही है। जनता वोट के रूप में कांग्रेस को आशीर्वाद दे रही है। लोकतंत्र में जनता सब बता देती है कि उसे किस पर विश्वास है, हम सेवा का संकल्प लेकर  राजनीति में आए हैं, बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए भनोत ने कहा अहंकार और घमंड ना रावण का रहा ना कंस का

12:42 PM, 17-Jul-2022

जगत बहादुर सिंह अन्नू 21 हजार वोट से आगे 
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू 21 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू को 101540 जबकि बीजेपी के डॉ. जामदार को 79729 वोट मिले हैं। 

 

12:34 PM, 17-Jul-2022

कहां कौन आगे
वॉर्ड 72 में बीजेपी की अर्चना सिसोदिया, वॉर्ड 73 में कांग्रेस के सतेंद्र चौबे, वॉर्ड 76 में कांग्रेस के गार्गी यादव, वॉर्ड 77 में बीजेपी के योगेंद्र उइके आगे चल रहे हैं। वॉर्ड 79 और 6 में भाजपा आगे है। वॉर्ड 75 में कांग्रेस की लक्ष्मी गोंटिया आगे चल रही हैं। वॉर्ड 68 में कांग्रेस के वत्सलता मिश्रा आगे हैं। वॉर्ड 18 में कांग्रेस, 7 में बीजेपी, 65 में बीजेपी, 8 में बीजेपी और 14 में कांग्रेस आगे है। वॉर्ड 63 में बीजेपी, 71 में कांग्रेस आगे चल रही है। वॉर्ड 56 में निर्दलीय प्रत्याशी आगे है। वॉर्ड 35 से कमलेश अग्रवाल आगे चल रहे हैं। 
वॉर्ड 46 में कांग्रेस, 7 में बीजेपी, एक नंबर और 36  से कांग्रेस आगे चल रही है।
 

12:19 PM, 17-Jul-2022

कांग्रेस 20 हजार वोट से आगे
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 92697 वोट मिले हैं, जबकि रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. जामदार को 72853 वोट मिले हैं।
 

12:06 PM, 17-Jul-2022

बीजेपी के हाथ से फिसली महापौर की सीट
जबलपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। महापौर पद के प्रत्याशी डॉक्टर जितेन्द्र जामदार अपने घर के बूथ से कांग्रेस से 187 वोट से हार गए हैं।

12:01 PM, 17-Jul-2022

कांग्रेस 17 हजार वोट से आगे
कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू 17 हजार वोट से आगे हैं। सातवें राउंड की गिनती जारी है। अब तक कांग्रेस को 80075 और  बीजेपी को 63837 वोट मिले हैं।
 

11:57 AM, 17-Jul-2022

बुनियादी सुविधा देने में नाकाम रहा नगर निगम: लखन
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि जगत बहादुर की जनमानस में स्वीकार्यता है। बीजेपी की नाकामी से जनता जल संकट व जल प्लावन से जूझ रही है। बीजेपी के शासन में नगर निगम बुनियादी सुविधा देने में नाकाम रहा है। स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर को बदसूरत कर दिया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण की पोल भी खुल गई है।
 

11:44 AM, 17-Jul-2022

सातवें राउंड में कांग्रेस 16 हजार वोटों से आगे
कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू 16 हजार वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। सातवें राउंड की गिनती में कांग्रेस को  66273 और बीजेपी को  50975 वोट मिले हैं।

11:41 AM, 17-Jul-2022

कांग्रेस 14 हजार वोटों से आगे
कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू 14 हजार वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे राउंड की गिनती में कांग्रेस को 60408 और बीजेपी को 46299 वोट मिले हैं।
 

11:32 AM, 17-Jul-2022

कांग्रेस 13 हजार वोटों से आगे
कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू 13 हजार वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे राउंड की गिनती में कांग्रेस को 56124 और बीजेपी को 43356 वोट मिले हैं।

10:58 AM, 17-Jul-2022

जगत बहादुर सिंह अन्नू 7 हजार वोटों से आगे
चार राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू 8 हजार वोटों से आगे हैं, जबकि भाजपा के जितेंद्र जामदार पीछे हैं। अब तक की गिनती में कांग्रेस को 32214 और बीजेपी को 25811 वोट मिले हैं। नगर परिषद भेड़ाघाट में कांग्रेस ने 9 और भाजपा ने 6 में जीत दर्ज की है।
 

10:24 AM, 17-Jul-2022

जगत बहादुर सिंह अन्नू 38 सौ वोटों से आगे
दो राउंड की मतगणना में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू 38 सौ वोटों से आगे हैं, जबकि बीजेपी के डॉ. जितेंद्र जामदार पीछे चल रहे हैं। अब तक की गिनती में कांग्रेस को 19561 और बीजेपी को 15709 वोट मिले हैं।
 

10:13 AM, 17-Jul-2022

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे
डाक मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू बढ़त बनाएं हुए हैं, जबकि भाजपा के डॉ. जितेन्द्र जामदार उनसे पीछे चल रहे हैं।

09:16 AM, 17-Jul-2022
एमएलबी स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम। - फोटो : अमर उजाला

डाकमत पत्रों की गिनती शुरू
एमएलबी स्कूल में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया था। 

06:17 AM, 17-Jul-2022

Jabalpur Municipal Election Result Live: कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी बहादुर 44 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, भाजपा 44 और कांग्रेस 26 वार्डों में जीती

जबलपुर नगर निगम के महापौर तथा 79 पार्षदों के निर्वाचन के लिए रविवार को मतगणना होनी है। प्रशासनिक स्तर पर मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। महापौर पद के लिए कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू तथा भाजपा के डॉ. जितेन्द्र जामदार में टक्कर है। 

सामाजिक नेता की छवि तथा पार्षद के तौर पर नगर निगम के अनुभव के कारण मतदाताओं में उनका अंडर-करंट रहा। दूसरी तरफ डॉ जितेन्द्र जामदार लम्बे अरसे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुडे हैं। आरएसएस तथा भाजपा का संगठन उनके लिए एड़ी-चोटी लगाए हुए है। महापौर चुनाव में संगठन व अंडर-करंट में टशन है।

नगर निगम जबलपुर के लिए प्रथम चरण में 6 जुलाई को मतदान हुआ था। नगर निगम चुनाव के लिए लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 9,75,736 मतदाताओं में से 5,85,095 मतदाताओं ने मतदान किया था। महापौर पद के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच है। दो दशक से नगर निगम पर भाजपा काबिज है। भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने अपना परचम फहराने का पूरा प्रयास किया है। रविवार को मतगणना के बाद ही आधिकारिक तौर पर जीत-हार तय होगी।

दोनों प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रचार के दौरान कोरोना काल तथा नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले के आरोपी सबरजीत सिंह मोखा में डॉ. जामदार के सहयोग का मुददा उठाया था। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी की साफ-सुधरी छवि तथा कोरोना के दौरान किए गए कार्यों का भी भरपूर प्रचार किया गया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. जामदार का मुख्य मुद्दा विकास तथा मुख्य नारा सबका साथ, सबका विकास था। इसके अलावा आरएसएस तथा भाजपा के संगठनों के अलावा डॉक्टर लॉबी भी उनके समर्थन में लगी हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें