फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: पिता की हत्या करने वाले बेटे को आजीवन कारावास, रुपये देने से इंकार करने पर की थी वारदात

Mon, 15 Jul 2024 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में रुपए नहीं देने पर पिता को मौत के घाट उतारने वाले बेटे को कोर्ट ने उम्रभर जेल में रहने की सजा दी है। उसने विवाद में पिता के सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये देने से इंकार करने पर रॉड से हमला कर पिता की हत्या करने वाले सौतेले बेटे को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। अपर सत्र न्यायाधीश पाटन श्रीश कैलाश शुक्ला ने आरोपी को पांच हजार रुपये की अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार थाना बेलखेड़ा में सुमता बाई ने 28 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके पति विश्वनाथ दुबे ने आठ साल पूर्व राजकुमारी नामक महिला को दूसरी पत्नी के रूप में रख लिया था। दूसरी पत्नी का एक बेटा जित्तू उर्फ जितेन्द्र राय था। पति ने दूसरी पत्नी को बगीचा मोहल्ला स्थित मकान में रखा था। पति गत रात यह कहते हुए दूसरी पत्नी के मकान में चले गए कि सुबह वापस आ जाऊंगा। पति सुबह वापस नहीं लौटे तो वह बगीचा मोहल्ला स्थित मकान में उन्हें देखने गए। उसने देखा कि जित्तू रुपये की मांग करते हुए उसके पति से विवाद कर रहा है। पति रुपये देने से इंकार करते हुए बाथरूम में नहाने जाने लगे तो जित्तू ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेहोशी की अवस्था में वह पति को उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रकरण पेश किया था। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर सौतेले बेटे को दोषी करार देते हुए उक्त सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें