फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: नाच-गाकर बधाई मांगता था युवक, किन्नरों ने नाराज होकर पहले किडनैप किया फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

Sat, 14 Jan 2023 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

तीन किन्नरों ने पहले युवक को बेहोश किया फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। दरअसल युवक नाच-गाना कर लोगों से बधाई मांगने का काम कर रहा था। इसी बात के चलते किन्नर नाराज थे।
विज्ञापन
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में किन्नरों ने एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। तीन किन्नरों ने पहले युवक को बेहोश किया फिर वारदात को अंजाम दिया। दरअसल युवक नाच-गाना कर लोगों से बधाई मांगने का काम कर रहा था। इसी बात के चलते किन्नर नाराज थे। पहले भी युवक से उनका विवाद हो चुका है। पुलिस ने तीन किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के अनुसार पीड़ित मंजीत यादव मूलतः गोसलपुर थानांतर्गत बुढागढ़ का निवासी था। युवक गत कुछ समय से जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र में रहता था। युवक शुभ अवसर पर नाच-गाना कर बधाई की राशि लेकर जीवन यापन कर रहा था। इसके कारण पूर्व में जोया किन्नर के साथ उसका विवाद हुआ था।

जोया किन्नर और उसके दो साथियों ने 4 जनवरी को आधारताल चौक के समीप उसे मिलने बुलाया था। युवक मिलने पहुंचा तो उन्होंने नशीली चीज खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और बैन में बैठाकर किसी सुनसान इलाके में ले गए। उसे नपुंसक बनाने के लिए आरोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक ने घटना के संबंध में 10 जनवरी को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मेडिकल रिपोर्ट में युवक के लिंग में गंभीर चोट बताई गई है। पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें