फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: ढाबा संचालक से मिलने आई भाजपा नेत्री लापता; दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज, कार की डिक्की में मिला खून

Wed, 09 Aug 2023 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर आकर गायब हो गई नागपुर की भाजपा नेत्री। पति के रूप में जिस ढाबा संचालक का जिक्र आया वह भी लापता। परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच में जुटी पुलिस।
 
विज्ञापन
ढाबा संचालक पर भाजपा नेत्री की हत्या का आरोप। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर की भाजपा नेत्री के जबलपुर आकर लापता हो गई। भाजपा नेत्री जिस युवक से मिलने आई थी, वह भी लापता है। परिजनों का दावा है कि दोनों ने लगभग छह माह पूर्व विवाह किया था। उन्होने शंका जाहिर की है कि युवक ने भाजपा नेत्री की हत्या कर दी है।

विज्ञापन


सीएसपी कैंट तुषार सिंह के अनुसार नागपुर निवासी सरा खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रिय सदस्य हैं। वह एक अगस्त को गोराबाजार निवासी अमित साहू उर्फ पप्पू से मिलने आई थी। परिजनों से बात करने पर उसने जबलपुर में होना बताया था। उसका मोबाइल फोन बंद होने पर परिजनों द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट मानकापुर थाने में दर्ज करवाई गई थी।

युवती की तलाश में परिजन तथा नागपुर पुलिस जबलपुर आई थी। पुलिस ने ढाबा संचालक अमित साहू उर्फ पप्पू के गोरा बाजार स्थित घर पहुंची तो यह पता चला कि वह भी लापता है। युवक के परिजनों ने बताया कि सरा उनके फ्लैट में नहीं आई थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी सरा के आने-जाने संबंधित कोई फुटेज नहीं मिले हैं। कटंगी स्थित पैतृक घर भी वह कई दिनों से नहीं गया है।
विज्ञापन


कटंगी रोड स्थित उसके आशीर्वाद ढाबे में पूछताछ के दौरान एक कर्मचारी ने बताया था कि अमित लगभग चार दिन पहले ढाबे पर आया था और कार साफ करने के कहा था। कार साफ करने के दौरान डिक्की में खून फैला हुआ था। लड़की के परिजनों ने जबलपुर पुलिस को बताया कि अमित तथा सरा ने 6 माह पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। इस संबंध में उन्होने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं। युवक के परिजनों को भी शादी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

सरा के भाई को आरोप है कि अमित उनकी बहन की हत्या कर शव को हिरण नदी में फेंकने के बाद फरार हो गया है। दोनों के माबइल फोन की लोकेशन व सीडीआर की जानकारी प्राप्त करने साइबर सेल की मदद ली गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है और शीघ्र ही पूरी गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें