फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: पारिवारिक कलह के चलते सिलबट्टा मारकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

Thu, 29 Jun 2023 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Crime: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पारिवारिक कलह के कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने सिलबट्टा मारकर पत्नी की हत्या की। फिलहाल, पुलिस ने पति को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में परिवारिक कलह के कारण सिलबट्टे से हमला कर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। वारदात के समय पति-पत्नी घर में अकेले थे और बच्चे ननिहाल गए हुए थे।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलत सोनपुर निवासी नंद किशोर विश्वकर्मा उम्र 39 साल धर्मकांटे में काम करता था। युवक लगभग 15 दिन पहले संजीवनी नगर थानान्तर्गत गंगा नगर स्थित राजुल सिटी में किराए से रहने आया था। युवक के परिवार में पत्नी मृगतृष्णा तथा दो बच्चे थे। दोनों बच्चे अपने ननिहाल गए हुए थे।

गुरुवार सुबह दंपती में घरेलू बात पर विवाद हो गया। विवाद के कारण युवक ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर तीन चार प्रहार कर दिए। सिर में गंभीर चोट आने के कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि महिला की लाश फर्श पर पड़ी हुई है और चारो तरफ खून फैला हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को अभिरक्षा में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें