फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime News: ब्रेकअप करने पर आया डॉक्टर को गुस्सा, नर्स को मारी थी दो गोली

Wed, 14 Feb 2024 01:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्स ने ब्रेकअप किया तो डॉक्टर ने गुस्से में उसे दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। सतना निवासी भाई ने डॉक्टर को हथियार उपलब्ध कराया था। उसे भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में ब्रेकअप करने के कारण डॉक्टर ने नर्स को गोली मार दी थी। ओमती थाना पुलिस ने डॉक्टर को बंदूक उपलब्ध कराने वाले सतना निवासी रिश्ते के भाई को भी आरोपी बनाया है। अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र पवार ने बताया कि कटनी निवासी माधुरी चौधरी, उम्र 27 साल, पिछले डेढ़ साल से जबलपुर में नर्स थी। वह जबलपुर के हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही थी। नर्स का कटनी में रहने वाले संदीप सोनी, उम्र 34 साल, के साथ प्रेम संबंध था। संदीप सोनी सुखसागर हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। दोनों में अफेयर था। कुछ समय से नर्स अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में आई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी।

पुराने प्रेमी से नजदीकियां बढ़ने के कारण डॉक्टर ने सात फरवरी को रसल चौक पर नर्स से विवाद किया। फिर देसी कट्टे से दो गोली उस पर चला दी थी। गोलियां नर्स की पसलियों में लगी है, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पाया कि अरोपी को सतना निवासी रिश्ते के भाई रिंकू सोनी ने नर्स को गोली मारने के लिए देसी पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने प्रकरण में अब रिंकू को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें