फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: 70 साल के बुजुर्ग ने मासूम बच्चियों से की दरिंदगी, आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

Thu, 06 Apr 2023 09:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक 70 साल के बुजुर्ग ने कई बच्चियों से दरिंदगी की। मामला सामने आने के बाद कटंगी थाना पुलिस ने बुजुर्ग को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपी का मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोग बच्चों को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। कटंगी थानान्तर्गत 70 साल के बुजुर्ग द्वारा दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया है।

विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण शिवेन्द्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटंगी थानान्तर्गत बजरिया वार्ड नम्बर 15 निवासी गिरधारी लाल साहू ने मंगलवार दोपहर क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चियों को चाकलेट का लालच लेकर अपने घर ले गया और दोनों के साथ दरिंदगी की। पीड़ित मासूम बच्ची छह और आठ साल की हैं और दोनों रिश्ते में बहन हैं। बच्चियों के नहीं मिलने पर परिजनों ने क्षेत्रीय जनों से उनके संबंध में पतासाजी प्रारंभ की।

जानकारी मिलने पर परिजन तथा क्षेत्रीयजन बुजुर्ग के घर पहुंचे तो दोनों बच्ची मिल गईं। बच्चियों का हाल देकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो तथा दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्चियों का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। थाना प्रभारी कटंगी शिवमंगल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है और उसका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें