एनजीटी में अवमानना याचिका दायर
- फोटो : सोशल मीडिया
नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने वायु प्रदूषण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अवमानना याचिका दायर की है। मंच के डॉ पीजी नाजपांडे ने बताया कि वायु प्रदूषण से प्रदेश के रहवासियों की आयु पांच वर्ष घट रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट के मद्देनजर एनजीटी ने 27 अक्तूबर 2021 को निर्देश जारी किए थे कि खराब वायु प्रदूषण गुणवत्ता वाले शहरों में पटाखा प्रतिबंधित रहेगा और मध्यम श्रेणी वाले शहरों में मात्र दो घंटे ग्रीन पटाखे फोड़े जाएंगे।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी हानिकारक पटाखों पर रोक लगाने सैंपल टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए थे। मंच का आरोप है कि दोनों ही आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। इसलिए अवमानना याचिका दायर की गई, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रभात यादव पैरवी करेंगे।