फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: बंद वेयर हाउस में मिली बुजुर्ग की खून से सनी लाश, सिर पर पत्थर पटककर उतारा मौत के घाट

Sat, 14 Dec 2024 08:55 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के उड़ीया मोहल्ला में बंद पड़े वेयर हाउस से 58 वर्षीय संपत यादव की रक्तरंजित लाश मिली। सिर पर पत्थर से प्रहार कर उनकी हत्या की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
जबलपुर में हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के उड़ीया मोहल्ला में बंद पड़े वेयर हाउस से 58 वर्षीय वृद्ध संपत यादव की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर पत्थर से प्रहार कर उनकी हत्या की गई। मौके पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के अनुसार, संपत यादव रोज रात घर के पास स्थित बंद पड़े वेयर हाउस के एक कमरे में सोते थे। बीती रात वेयर हाउस में एक बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। सुबह वेयर हाउस के गेट के पास उनका खून से लथपथ शव मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे, जिससे प्रतीत होता है कि पत्थर से वार कर उनकी हत्या की गई।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश जारी
फिलहाल हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस को जल्द ही मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें