फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: दूसरे सराफा व्यापारी ने रची थी लूट की साजिश, चार गिरफ्तार, 50 हजार नकद और 30 लाख के जेवर बरामद

Fri, 19 May 2023 09:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलुपर जिले के भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर के समीप तीन नकाबपोश युवकों द्वारा सराफा व्यापारी को लूटने के मामला का पर्दाफाश किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लू
विज्ञापन
भेड़ाघाट थाने में हुई लूट का पर्दाफाश हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलुपर जिले के भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर के समीप तीन नकाबपोश युवकों द्वारा सराफा व्यापारी को लूटने के मामला का पर्दाफाश किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूट के पीछे दूसरे सराफा व्यापारी का नाम सामने आया है, उसी ने सारी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये नकद तथा 30 लाख के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीएसपी बरगी अंकिता खांतेकर के अनुसार तेवर निवासी मोनू सोनी की गढा क्षेत्र में प्रीति नामक आभूषण की दुकान है। व्यापारी 11 मई की रात 10 बजे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तेवर से एक किलोमीटर पहले मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके कारण व्यापारी मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर गया। जिसके बाद नाकाबपोष युवकों ने उस के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया और बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 80 हजार रुपये नकद तथा मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

व्यापारी को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरोपी पप्पू उर्फ शेखर चौधरी तथा करन भाट को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि सराफा कारोबारी संजय सोनी के कहने पर विनय साहनी तथा पवन सोनी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 हजार रुपये नकद तथा 30 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी पवन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें