फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: जबलपुर में 9वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नौ महीने बाद दुष्कर्मी गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2022 07:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला नौ महीने पुराना है, जिसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग छात्रा के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद छात्रा को शासकीय अस्पताल सिहोरा में भर्ती कराया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


एसडीओपी भावना मरावी के मुताबिक, खितौला थाना अंतर्गत रहने वाली 15 साल की छात्रा के परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है। महिला चिकित्सक ने तुरंत इसकी खबर खितौला थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी आनन-फानन में अस्पताल पहुंची।

किशोरी के परिजनों से बातचीत के दौरान वे इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की बात पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला चिकित्सक की मदद से परिजनों की काउंसलिंग की, जिसके बाद परिजन शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन


समाज में छवि धूमिल होने के कारण छात्रा के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने तैयार नहीं हो रहे थे। जहां काउंसिलिंग के बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें