फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आदिवासी विभाग में शिक्षकों की नियुक्तियां याचिका के अधीन, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Fri, 23 Sep 2022 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश के आदिवासी विभाग में शिक्षकों की नियुक्तियों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। याचिका लगाकर अंतिम चयन सूची को चुनौती दी गई है। बताया गया है कि कम अंक लाने वालों को निुयक्ति दी जा रही है। कोर्ट ने संबंधितों से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एमएस भट्टी की एकलपीठ ने आदिवासी विभाग सहित अन्य से जवाब तलब किया है। मामला उच्च माध्यमिक शिक्षकों के चयन के लिए एमपी ऑनलाइन द्वारा जारी आदिवासी विभाग की द्वितीय काउंसलिंग हेतु अंतिम चयन सूचियों को चुनौती देने वाली याचिका का है। कोर्ट ने उक्त अंतिम चयन सूचियों के आधार पर की जाने वाली सभी नियुक्तियों को याचिका के अधीन कर दिया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं लेखराम काकोड़िया व अन्य ने याचिका दायर करते हुए तथ्य प्रस्तुत किए कि संस्कृत, रसायन शास्त्र, अंग्रेजी व अन्य विषयों की उक्त अंतिम चयन सूचियों में याचिकाकर्ताओं से  कम अंक अर्जित करने वाले प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं, किंतु याचिकाकर्ताओं का नाम कहीं पर भी नहीं है। उक्त अंतिम चयन सूचियां संविधान के अनुच्छेद 14 व 16 का हनन है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी, असीम, अपूर्व त्रिवेदी, आनंद शुक्ला व अरविंद सिंह चौहान ने पैरवी की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें