फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: हॉस्टल के कमरे में ट्रिपल आईटीडीएम की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप

Mon, 02 Nov 2026 10:59 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के आईआईआईटीडीएम में कंप्यूटर साइंस की तृतीय वर्ष की छात्रा वैष्णवी (21) हॉस्टल के कमरे में मृत मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस छात्राओं, सहपाठियों और कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ कर रैगिंग व उत्पीड़न सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अभिकल्पन एवं विनिर्माण (आईआईआईटीडीएम) में एक तृतीय वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कॉलेज प्रबंधन और छात्रों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान वैष्णवी (21) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तेलंगाना की निवासी थी और कंप्यूटर साइंस की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वैष्णवी आईआईआईटीडीएम के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने अपने हॉस्टल के कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कॉलेज प्रशासन ने दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी।

ये भी पढ़ें-देवास थाना प्रभारी मौत मामला: पैतृक गांव बरमंडल में होगा अंतिम संस्कार, पिता-बहन ने की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों की जांच
पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और उसके सहपाठियों से पूछताछ की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्रा के साथ हॉस्टल या कॉलेज में किसी प्रकार की रैगिंग या उत्पीड़न तो नहीं हुआ था।
विज्ञापन


कॉलेज में पहले भी हुई थी ऐसी घटना
गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी कॉलेज में एक छात्र की मौत हुई थी। वह कॉलेज की चौथी मंजिल से गिर गया था। मृतक छात्र के परिजनों ने उस समय हत्या का आरोप लगाया था। इस घटना ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें