गोरखपुर के रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत युवक ने पत्नी के अन्य पुरुषों से अनैतिक संबंध होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के अनुसार दीपक वर्मा ने गत 7 जनवरी 2026 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों के कथन लिए। इसमें उन्होंने बताया कि मृतक दीपक वर्मा की पत्नी विवाहित होने के पश्चात भी अन्य पुरुष से अनैतिक संबंध रखती थी। पति के द्वारा कई बार समझाइश देने के बावजूद भी पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। पति द्वारा उसे मना करने पर दोनों के बीच वाद विवाद होता था। जिस कारण दीपक वर्मा का पिछले करीब एक वर्ष से मानसिक रूप से प्रताड़ित था। पत्नी उससे कहती थी कि तुम्हे जो करना है करो, जाकर मर जाओ। पत्नी द्वारा मरने के लिए दुष्प्रेरित करने पर दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
ये भी पढ़ें-
लेखाधिकारी महेंद्र सिंह 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निर्माण कार्य से जुड़ा है मामला
दीपक ने मृत्यु पूर्व व्हाट्स एप चैट में लिखा था कि मुझे तुम्हारी वजह से मरना पड़ा, लेकिन मैं तुम्हारा नाम लिख कर नहीं जा रहा हूं। इसके बाद युवक ने पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।