फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मौसम का यू-टर्न, दिन में तपिश, पारा 35 डिग्री पार, रात में ठंडक, 2 मार्च से फिर बदलेगा मिजाज

Fri, 27 Feb 2026 07:33 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमते ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और कई शहरों में तापमान 35°C के पार पहुंच गया है। भोपाल में 32°C दर्ज किया गया, जबकि खंडवा-खरगोन में पारा 35.2°C तक गया। दिन में तेज गर्मी के बावजूद कुछ जिलों में रातें अभी भी ठंडी हैं।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में फरवरी के आखिरी हफ्ते में मौसम ने अचानक करवट ली है। आंधी-बारिश और ओलों का सिलसिला थमते ही प्रदेश के कई हिस्सों में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भोपाल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में 33.1 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। खंडवा और खरगोन में पारा 35.2 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन


रात में ठंड का अहसास, कहीं बढ़ी गर्माहट
दिन में तेज धूप के बीच रात का मिजाज अलग नजर आ रहा है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में भी रात का तापमान 9.8 डिग्री रहा। वहीं भोपाल में 15 डिग्री, इंदौर में 14.6 डिग्री, ग्वालियर में 14.5 डिग्री, उज्जैन में 14.5 डिग्री और जबलपुर में 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। धार में रात सबसे गर्म रही, जहां पारा 17.7 डिग्री तक पहुंचा। रतलाम, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़ और नर्मदापुरम में भी न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से अधिक रहा।

यह भी पढ़ें-पुराने भोपाल के बाजार में विवाद, महिला पर मांस के टुकड़े डालने का आरोप, मामला थाने तक पहुंचा
विज्ञापन



चार बार बदला फरवरी का रंग
इस बार फरवरी में मौसम ने चार बार करवट बदली। महीने की शुरुआत में दो दौर ओले और बारिश के रहे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। 18 फरवरी के बाद तीसरी बार प्रदेश भीगा, जबकि 23-24 फरवरी को चौथे चरण में फिर आंधी-बारिश और ओलों का असर दिखा। 24-25 फरवरी को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के चलते 20 से ज्यादा जिलों में तेज हवाएं और बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सिंगरौली कोल ब्लॉक पर विधानसभा में बवाल, JPC जांच की मांग, कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

2 मार्च से फिर एक्टिव होगा सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में देखने को मिल सकता है, जहां हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल शुक्रवार तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें