फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की गुहार या मजबूरी?: सिहोरा में जमीन विवाद से परेशान महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों मची रही अफरा-तफरी

Wed, 03 Jun 2026 04:11 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोरा

सार

सिहोरा में जमीन विवाद से परेशान एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला ने परिजनों और एक स्थानीय व्यवसायी पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर उसे समझाने में जुटे रहे। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक-4 में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ी महिला की पहचान सोनम मल्लाह, पति किशन मल्लाह, निवासी वार्ड क्रमांक-3, सिहोरा के रूप में हुई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बड़े पिता के पुत्र संतोष मल्लाह और गोपाल मल्लाह ने एक स्थानीय व्यवसायी के साथ मिलकर उसकी जमीन पर कथित रूप से धोखाधड़ी की है।

न्याय नहीं मिलने के कारण महिला ने उठाया ये कदम
महिला का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी शिकायत को लेकर संबंधित अधिकारियों और विभागों के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इसी से परेशान होकर उसने विरोध स्वरूप मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया आश्वासन
घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने महिला से लगातार संवाद बनाए रखा। उसे समझाने और शांत करने का प्रयास किया गया ताकि वह सुरक्षित नीचे उतर सके। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ें-   मेट्रो के अंडरग्राउंट रूट के लिए एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग, पथरीली जमीन से खुदाई में मुश्किल

प्रशासन का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल जमीन संबंधी विवाद और कथित धोखाधड़ी के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान भी अभी सामने आना बाकी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि महिला साढ़े दस बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई थी। महिला लगातार नीचे कूदने की धमकी दे रही थी। उसका आरोप था कि पैतृक जमीन को परिवार के अन्य सदस्यों ने बेच दिया और उसके परिवार को हिस्सा नहीं दिया गया। जमीन का नामांतरण भी हो गया है और उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है। पुलिस व पति के लगातार प्रयास के बाद महिला दोपहर तीन बजे टॉवर से नीचे उतर आई। टावर से नीचे उतरने के बाद महिला को थाने ले जाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें